गुना में बोले जयवर्धन सिंह- दिग्विजय का हुक शॉट भी फ्रंट का होता है, भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
गुना में बोले जयवर्धन सिंह- दिग्विजय का हुक शॉट भी फ्रंट का होता है, भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

नवीन मोदी, GUNA. गुना में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं। उनका हर शॉट फ्रंट फुट पर होता है। करते भी अपने मन की हैं, किसी की नहीं सुनते हैं। 



फ्रंट फुट पर हुक शॉट खेलना आदत में शुमार



कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक दिग्विजय सिंह इस समय उनके साथ-साथ चल रहे हैं। एक दिन का आराम मिला तो क्रिकेट खेलते देखे गए। आमतौर पर बल्लेबाज हुक शॉट बैकफुट पर लगाते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह ने फ्रंट फुट पर हुक शॉट खेला, यह उनकी आदत में शुमार है। 



तालियों से गूंजा पूरा परिसर



इस तरह की रोचक जानकारियां  दिग्विजय सिंह के बेटे और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने राजीव गांधी कांग्रेस भवन में भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश दौरे की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा के दौरान दीं तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।



खास अंदाज में जयवर्धन ने दिग्गी का किया जिक्र



वैसे तो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता दिग्विजय के इस अंदाज से वाकिफ है, लेकिन जयवर्धन ने जिस अंदाज में इस घटनाक्रम का जिक्र किया वह भी खास था। जयवर्धन सिंह गुना के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। तभी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का जिक्र आया। जयवर्धन ने बताया कि दीपावली पर वे भोपाल आए  दिग्विजय सिंह से उन्होंने कहा कि आप समन्वयक हैं, आपको कार से चलना चाहिए। लेकिन वह नहीं माने।



राहुल गांधी की यात्रा में 1 हजार किमी. चल चुके दिग्गी



राहुल गांधी अब तक 1500 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं, इसमें से 1000 किलोमीटर तो दिग्विजय सिंह भी साथ चले हैं।पार्टी के चुनाव और कुछ जरूरी गतिविधियों में शामिल नहीं होते तो पूरी यात्रा में साथ चलने का रिकॉर्ड बना देते। जयवर्धन सिंह ने जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से जुड़े घटनाक्रमों का जिक्र किया तो परिसर में बैठा हर कांग्रेसी रोमांचित नजर आया। इस दौरान जयवर्धन सिंह ने मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन 47 जिलों में भी यात्रा निकालने की बात कही, जहां राहुल गांधी खुद नहीं पहुंच पा रहे हैं। इनमें गुना, अशोकनगर जैसे जिले भी शामिल हैं। 



ग्वालियर में 10 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा



जयवर्धन सिंह ने अपने सुझाव रखे और कहा कि 10 नवंबर को ग्वालियर में भारत जोड़ो यात्रा कार्यकर्ता निकलेंगे, इसके 12 नवंबर तक शिवपुरी पहुंचने की संभावना है। गुना जिले के कार्यकर्ता कोशिश करें कि 13 नवंबर को म्याना से यात्रा शुरु की जाए। हालांकि अंतिम निर्णय उन्होंने गुना जिले के कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया।

 


Bharat Jodo Yatra मध्यप्रदेश न्यूज पूर्व सीएम दिग्गी की जयवर्धन ने की तारीफ जयवर्धन सिंह का बयान मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री भारत जोड़ो यात्रा Jaivardhan praises former CM Diggy statement of Jaivardhan Singh Madhya Pradesh News entry of Bharat Jodo Yatra Madhya Pradesh